
रायपुर,,,, ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में 50 रुपए के चिल्लर विवाद पर दो बदमाशों ने कर्मचारी से लूटपाट कर चाकू मारकर एक की हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिर की मदद से समीर टंडन व कुनाल तिवारी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 16-17.07.2025 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में मोटर सायकल सवार अज्ञात 02 व्यक्ति पेट्रोल भरवाने गये थे। पेट्रोल भरवाने के दौरान दोनों व्यक्ति पेट्रोल पंप कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से 50 रूपये का पेट्रोल भरवाया और 200 रूपये दिया चिल्हर की बात को लेकर दोनों में कुछ विवाद हुआ इस दौरान कर्मचारी अनिल गायकवाड़ के हाथ में रखें रूपये को देखकर आरोपीगण के द्वारा रूपये लूटने की नियत से अपने पास रखें चाकू से अनिल गायकवाड़ पर वार कर उसके हाथ में रखें नगदी रकम को लूट लिये, इसी दौरान पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी योगेश मिरी आवाज सुनकर दोड़कर बाहर आया और उन्हें पकड़ने की कोशिश के दौरान आरोपी के द्वारा उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट आने के कारण अस्पताल ले जाने के दौरान योगेश मिरी पिता नरोत्तम मिरी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर की मृत्यु हो गई एवं अनिल गायकवाड पिता मायाराम गायकवाड उम्र 22 वर्ष निवासी गुजरा थाना मंदिर हसौद रायपुर.़ का उपचार जारी है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजो के अवलोकन व मुखबीर सूचना पर दोनों आरोपियों को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपियांे की पहचान अभनपुर निवासी समीर टंडन एवं कुनाल तिवारी के रूप में करते हुये दोनों आरोपियों की पतासाजी कर घटना के चंद घ्ंाटों के भीतर दोनांे आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटर सायकल एवं अन्य मशरूका जप्त की जाती है मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार आरोपी 👇👇
01. समीर टंडन पिता राजकुमार टंडन उम्र 21 वर्ष निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर गातापार अभनपुर थाना अभनपुर जिला रायपुर।
02. कुनाल तिवारी पिता नंदकुमार तिवारी उम्र 24 निवासी बस स्टैंड राधा कृष्ण मंदिर के पास थाना अभनपुर जिला रायपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
