
बिलासपुर,,, सकरी पुलिस व एसीसीयु की संयुक्त कार्यवाही में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 8 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया! थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 1.20 लाख रुपये का गांजा व मोबाइल जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा “आपरेशन प्रहार’’ के तहत अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था! मुखबीर से सूचना मिली कि एक दाड़ी वाला व्यक्ति जो कथ्था रंग फुल कमीज तथा नीला रंग के जींस पैट पहना है! एक काले रंग के बड़े से बैग में गांजा रखकर उस्लापुर ओवर ब्रीज के नीचे गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है! मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया थाना सकरी एवं एसीसीयु की संयुक्त टीम द्वारा उस्लापुर ओवर ब्रीज के नीचे आरोपी भुपेन्द्र पुरी पिता नर्मदा पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी रिसदी थाना रामपुर जिला कोरबा हाल मुकाम धान मंडी तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग. को घेराबंदी कर पकडा गया! आरोपी के कब्जे से 08 किलो ग्राम गांजा कीमती 1,20,000 रूपये एवं एक नग कीपेड मोबाईल जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया! उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य, उनि हेमंत आदित्य, आर- रूपेश कौशिक, इंद्रावन सिंह मरकाम एवं एसीसीयू की टीम की भूमिका सराहनीय रही!!!
आरोपी 👇👇👇
भुपेन्द्र पुरी पिता नर्मदा पुरी उम्र 24 वर्ष निवासी रिसदी थाना रामपुर जिला कोरबा, हामु धान मंडी के पास तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
