
बिलासपुर,,,, सरकंडा व एसीसीयू पुलिस ने झपटमारी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की! आरोपियों से 66,000 रुपए की सोने की चेन व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई! चेन खरीदने वाले सुनार को भी पकड़ा गया! सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!!!
प्रार्थिया उमा देवी गुप्ता निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा ने दिनांक 09.07.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शाम करीब 17.25 बजे अपने पेाती को ट्यूशन पढ़ने के लिए छोड़ने जा रही थी! कि अचानक सामने से मोटर सायकल में सवार 2 अज्ञात व्यक्ति आये और मोटर सायकल को धीरे करते हुये पास पहुंचकर पीछे बैठे व्यक्ति ने प्रार्थिया के गले में पहने सोने के चैन करीब 13 ग्राम को झपटकर भाग गये हैं!प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया! एवं आसपास लगे CCTIVI कैमरों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी! कि दिनांक 17.07.2025 को सूचना मिला कि ग्राम चिल्हाटी में तीन युवक संदिग्ध रूप से मोटर पल्सर मोटर सायकल में घूम रहे हैं! उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर संदिग्ध व्यक्तियों की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ए सी सी यू) अनुज कुमार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय और निरीक्षक अज़हरुद्दीन (एसीसीयू) के नेतृत्व में संयुक्त टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा ग्राम चिल्हाटी में घेराबंदी कर तीन युवको को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम मंजित, गुलशन व पप्पू यादव निवासी पत्थलगांव का बताये किन्तु चिल्हाटी में आने के कारण पूछताछ करने पर टाल मटोल कर गुमराह करने लगे जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर दिनांक 09.07.2025 को राजकिशोर नगर मजिस्टज गली से एक महिला के गले से सोने का चैन झपटमारी करना एवं पत्थलगांव के तुसलीराम सोनी के पास बिक्री कर रकम को आपस में बांट कर खर्च करना स्वीकार करते हुये पुनः झपटमारी करने की योजना से घूमना बताये, आरोपियों द्वारा बताये उक्त घटना अपराध सदर से संबंधित होने से आरोपियों को हिरासत में लेकर चैन खरीदी करने वाले व्यक्ति को टीम भेजकर पत्थलगांव से विधिवत् गिरफ्तार कर मशरूका बरामद किया गया, तथा आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल व मशरूका जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक निलेश पांडे, निरीक्षक अजहरुद्दीन, प्र आर प्रमोद सिंह, प्र आर बलवीर सिंह, प्र आर आतिश पारिख, प्र आर देवमून पुहुप, आर निखिल जाधव, आर विवेक राय, आर सत्या पाटले, आर प्रेम सूर्यवंशी, आर संजीव जांगड़े, आर विकास यादव का सराहनीय योगदान रहा ।
आरोपी:- 👇👇
- गुलशन कुमार पिता रोशन लाल उम्र 29 वर्ष निवासी शिवपुरी थाना पत्थलगांव जिला जशपुर(छ.ग.)
- पप्पू यादव पिता स्व. मुरली यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नयाटोला जुराबगंज थाना कोढ़ा जिला कठिया बिहार।
- मंजित कुमार नट पिता कान्हाराम नट उम्र 27 वर्ष निवासी दिवानपुर पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)
- तुलसीराम सोनी पिता स्व. संतराम सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी बर्फ फैक्ट्री के पास पत्थलगांव जशपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
