
बिलासपुर,,,, शुक्रवार सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई! पुलिस के मुताबिक सरकंडा निवासी बिलासपुर प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला (उम्र 48) आज सुबह स्कूटी से ,वेयर हाउस के पास पहुँचे तभी पीछे से आ रही तेजरफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी! इस जबरदस्त टक्कर में घायल पत्रकार को इलाज के लिए नेहरू नगर के श्री राम केयर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया!!!
जिस कार से ये हादसा हुआ वह जिला हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. के एल उरांव की बताई जा रही ये भी बताया जा रहा कि कार वे खुद चला रहे थे! बताया जा रहा है! कि डॉक्टर ने धोखे से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया जिससे कार स्कूटी से टकराई और उपेंद्र वही बेसुध होकर गिर पड़े!!!
मौके पर पहुची सिविल लाइन पुलिस ने कार चालक डॉ उरांव के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया है! पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौप दी गई!
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शुक्ला की हादसे में मौत की खबर से पत्रकार जगत में गहरा शोक है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
