
बिलासपुर,,,, कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी तखतपुर के मार्गदर्शन में बेजा कब्जा मुक्त बिलासपुर हेतु तहसीलदार तखतपुर, राजस्व निरीक्षक बेलपान एवं हल्का पटवारी ग्राम घोरामार के द्वारा तहसील तखतपुर के ग्राम घोरामार में शासकीय भूमि के अतिक्रमण किये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर तहसीलदार पंकज सिंह के द्वारा हल्का पटवारी ग्राम घोरामार से शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा की जांच कराई गयी जिसमें 10 लोगों के द्वारा अतिक्रमण किये जाने की जांच सही पाये जाने के उपरांत सभी दस लोगों के विरूद्ध न्यायालय में अतिक्रमण के प्रकरण दर्ज कर उनसे जवाब लिया गया। सभी से जवाब प्राप्त करने के उपरांत उनके विरूद्ध शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किये जाने का आरोप सिद्ध होने पर उनके विरूद्ध अतिकमणित शासकीय भूमि से बेदखल किये जाने का आदेश पारित किया गया। पारित आदेश का कियान्वयन हेतु 18 जुलाई को सवेरे 11बजे से ही शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाया गया। इसके अतिरिक्त अन्य लागों के द्वारा अतिक्रमण किये जाने के नियत से मिट्टी डालकर बेजा कब्जा किया गया था, उसे भी समतलीकरण किया गया। तखतपुर तहसीलदार पंकज सिंह के द्वारा ग्राम में पुनः बेजा कब्जा नहीं किये जाने हेतु ग्रामवासियों को समझाया गया एवं कहा कि शासकीय भूमि की सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.14रेलवे अर्बन बैंक में ‘नौकरी की बंपर बरसात’! परिवर्तन पैनल ने खोला रोजगार का पिटारा, Group-C के 35 पदों पर भर्ती… शेयरधारकों के वार्ड्स को मौका, 17 सितंबर से फॉर्म—16 नवंबर तक आवेदन!
Uncategorized2026.09.14मोबाइल में ‘BDG’, दिमाग में ‘शैलू’, शैलेंद्र कुमार शर्मा निकला ऑनलाइन सट्टे का मास्टरमाइंड, WhatsApp से चलता था ID-लिंक का खेल… 30 लाख का हिसाब, 6 आरोपी गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.14CGPSC का ‘3.2 करोड़’ कनेक्शन, अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से ED की पूछताछ, 12 लोग तलब… पर्चा, पैसा, चैट और प्रॉपर्टी की पड़ताल तेज, अब सवाल, करोड़ों की कथित रकम चली कहां-कहां और ‘खेल’ में कौन-कौन शामिल?
Uncategorized2026.09.1425 सितंबर को बजेगा देशभक्ति का बिगुल, सुबह 11 बजे 1200 स्कूलों में एक साथ गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’… एक करोड़ आवाजों से रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, ड्रोन भी रखेगा नजर अब बिलासपुर से दिल्ली तक बस एक ही सुर…
