
बिलासपुर,,,, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों के लिए निर्मित पाली क्लीनिक भवन का लोकार्पण किया गया!भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत,पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया ने लोकार्पण किया!

इस शुभ अवसर पर ब्रिगेडियर टी एस बावा, एसएम कमांडर कोसा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, सीएमडी एसईसीएल, कर्नल अशोक, कर्नल केसरवानी, कर्नल राजेंद्र सिंह, कर्नल(Veterans), ग्रुप कैप्टन संजय पाण्डेय,प्रभारी पूर्व सैनिक कल्याण कमांडर हरिश्चंद्र तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कमांडर संदीप मुरारका, कैंटीन अधिकारी, भारी संख्या में वेटरन ऑफिसर, १०० से अधिक भूतपूर्व सैनिक और सभी स्टाफ उपस्थित रहे।

जनरल शेखावत ने बिल्डिंग के उद्घाटन के उपरांत सभी पूर्व सैनिकों को को सम्बोधित किया और एस ई सी एल और गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किये। गौरतलब है कि इस बिल्डिंग की परिकल्पना और योजना राज्य सैनिक बोर्ड, जिला प्रशासन बिलासपुर और जिला सैनिक बोर्ड, बिलासपुर ने बनाई थी और इनके अथक प्रयासों से इस भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था!

सबसे खास बात यह है कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, पूरे सैनिकों की पॉलिक्लिनिक, सीएसडी कैंटीन और सैनिक विश्राम गृह एक साथ मिलकर सैनिक कल्याण का कार्य करते हैँ। आने वाले समय में जिला सैनिक कल्याण परिसर एक आदर्श प्रस्तुत करेगा और नये आयाम स्थापित करेगा।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.1850 की पुड़िया, पुलिस की निगरानी फुस्स, बिलासपुर में स्टिंग वीडियो ने खोला सूखे नशे का कथित खेल, मुर्गा दुकान से कॉलेज तक गांजा मिलने का दावा… शहर से गांव तक नशे का नेटवर्क या पुलिस का सूचना तंत्र बेखबर?…
Uncategorized2026.09.17दयालबंद में आधी रात ‘आग का खेल’! कार, थार और कीमती बाइक को किसने बनाया निशाना? गणेश उत्सव की भीड़ में पार्किंग का ठिकाना बदला, इधर अज्ञात ‘फायर ब्रिगेड’ ने तीनों वाहनों को ही जला डाला! अब CCTV खोलेगा पूरा राज…
Uncategorized2026.09.17मम्मी द ढाबा और हाली डे इन में सुबह से देर रात तक ‘जाम’ का खेल! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो सकरी पुलिस की नींद खुली, दोनों संचालक गिरफ्तार… बड़ा सवाल पहले क्यों थे पुलिस और आबकारी महकमा इनोसेंट, और आखिर किसकी सरपरस्ती में ढाबों तक पहुंच रही थी ‘संस्थागत’ शराब?
Uncategorized2026.09.17सकरी के सुरेश कॉफी हाउस में गंदगी का मिला स्वाद, गीला फर्श, दीवारों पर जाले और अनहाइजीनिक किचन पर खाद्य विभाग का चला डंडा, लाइसेंस सस्पेंड कर प्रतिष्ठान बंद, आलू गुंडा का सैंपल भी जांच में भेजा गया…
