
बिलासपुर,,, जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसीसीयू (ACCU) टीम को बड़ी सफलता मिली है! उड़ीसा से मध्यप्रदेश गांजा लेकर आ रहे दो अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है! आरोपियों के कब्जे से 284 किलोग्राम गांजा और एक कार जब्त की गई है! जब्त मादक पदार्थ की कीमत बाजार में करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है!


मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना पहले से थी! इसके बाद एसीसीयू और तोरवा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में नाकेबंदी की! इसी दौरान जगमल चौक के पास एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कार सवार पुलिस को देखकर भागने लगे! पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया!
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजेन्द्र गोस्वामी और नयन कुमार के रूप में हुई है! पूछताछ में दोनों ने गांजा उड़ीसा से लाने और मध्यप्रदेश में सप्लाई करने की बात स्वीकार की! प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है! कि दोनों तस्कर मध्यप्रदेश के सिवनी और मंडला जिले के रहने वाले हैं!
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है! और गांजा तस्करी से जुड़ी सप्लाई चेन की कड़ी तलाशने की कार्रवाई तेज कर दी है!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
