
बिलासपुर,,, मंगला और कुदुदंड इलाके में लगातार मिल रही आपराधिक गतिविधियों की शिकायतों के बाद सिविल लाइन पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है! इलाके में अशांति फैलाने वाले बदमाशों पर एक के बाद एक कार्रवाई की गई! पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 11 आरोपियों पर शिकंजा कसा है!


आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
कुदुदंड निवासी विक्की पात्रे (27 वर्ष) को पुलिस ने तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़ा! आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई!!!
अवैध शराब जब्ती
धुरीपारा मंगला निवासी रितेश ध्रुव (19 वर्ष) के पास से पुलिस ने 30 पाव देशी प्लेन शराब (5.4 लीटर) जब्त की! आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है!!!
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने शांतिभंग की आशंका को देखते हुए 9 अन्य बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है! ये सभी आरोपी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं! इनमें कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पटेल, अभिषेक यादव, रोहित सैनी, मुकेश यादव, कुनाल उइके, अंशुमन राव, अभिषेक एंथनी, धनराज पात्रे और पोषण टोंडर शामिल हैं!
पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी! थाना प्रभारी ने आमजन से अपील की है! कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
