
बिलासपुर,,, SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया। रेलवे स्टेशन क्षेत्र से 10 बटनदार फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद किए गए। एसीसीयू व थाना तारबाहर की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 19.07.2025 को ए.सी.सी.यू. एवं थाना तारबाहर की संयुक्त टीम को रेलवे स्टेशन सर्विस प्रोवाइडर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।
टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से कुल 10 नग स्टेनलेस स्टील के बटनदार फोल्डिंग धारदार चाकू बरामद किए गए:
दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/25 एवं 221/25, धारा 25 आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसीसीयू एवं थाना तारबाहर की संयुक्त टीम ने त्वरित और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/एसीसीयू) श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में निरीक्षक कृष्णचंद्र सिदार, निरीक्षक अजरुद्दीन, उप निरीक्षक रामनरेश यादव प्र. आर.* राहूल सिह, आतिश पारिक आर. प्रशांत सिंह, महादेव कुजुर, रवि यादव, रूपलाल चन्द्र ,राहूल राजपूत एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता एवं सामूहिक प्रयासों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना की गई है तथा उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
आरोपी निखिल साहू पिता अन्जु साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी डीएलएस कॉलेज, बजरंगबली मंदिर के पास, सरकण्डा, बिलासपुर (छ.ग.) – 08 चाकू बरामद
• आरोपी सुमीत चौरसिया पिता संदीप चौरसिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी मंगेली बाजार, हनुमान मंदिर, गौरेला, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.) – 02 चाकू बरामद
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
