
बिलासपुर,,, शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ शुक्रवार को पर्यावरण विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने व्यापार विहार क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की… कार्रवाई के दौरान विभिन्न दुकानों में जांच कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई…
अधिकारियों की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली… संयुक्त टीम ने जांच के दौरान करीब 300 किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक सामग्री बरामद की… अधिकारियों ने मौके पर ही सामग्री जब्त कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की…
इस दौरान लगभग 13 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला गया… कार्रवाई का उद्देश्य शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को प्रभावी बनाना बताया गया… कार्रवाई के दायरे में व्यापार विहार स्थित कई प्रतिष्ठान आए, जिनमें अमर ट्रेडर्स, श्री गणेश ट्रेडर्स और नानक ट्रेडर्स शामिल रहे… टीम ने दुकानों में रखी प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त करते हुए व्यापारियों को भविष्य में इसका उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी…
अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी… वहीं कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया… व्यापारियों का कहना था… कि जब तक बाजार में पॉलीथिन की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं होगी तब तक छोटे व्यापारियों पर कार्रवाई करना उचित नहीं है! उनका कहना था…. कि बाजार में आसानी से पॉलीथिन उपलब्ध हो रही है!
इसलिए व्यापारी भी उसका उपयोग करने को मजबूर हैं! हालांकि, कुछ व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन भी किया… और पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे जरूरी कदम बताया… कार्रवाई को लेकर व्यापारियों और आम लोगों के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली… प्रशासन ने साफ किया है! कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के उद्देश्य से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
