
00 कहा नंगई, गाली- गलौच और पत्थरबाजी से है हलाकान…
00 नई पीढ़ी पर पड़ रहा विपरीत असर, महिलाओ और युवतियों के घर से बाहर निकलना दूभर…
बिलासपुर,,,, नंगई, पत्थरबाजी, गाली- गलौच से हलाकान वार्ड नंबर 36 दयालबंद मधुबन की महिलाओं ने शराब भट्टी बंद कराने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया… महिलाओ ने मौके पर पहुँचे आबकारी विभाग के अफसरो से कहा कि आप सोचिए आपकी बहन बेटी होती तो क्या करते…
आक्रोशित महिलाओ ने चखना सेंटर बंद कराने, आसपास के दुकानों से डिस्पोजल पानी पाउच की बिक्री बन्द कराने और हुड़दंगियों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की…
शराब दुकान के ठीक बगल अटल आवास की महिलाओ ने आबकारी विभाग के अफसरो ने बताया…
कि शराबी उनके ब्लॉक और घरों के नीचे शराब पीकर गाली गलौच, हुड़दंग करते है! आये दिन पत्थरबाजी करते है! अश्लील कमेंट्स करते है! जिसके कारण महिलाओ और युवतियों का घर से निकलना मुश्किल है! माहौल खराब हो रहा छोटे बच्चों का भविष्य खतरे में है!
लेलो नम्बर…
महिलाओ की मांग पर आबकारी विभाग के एसडीओ छवि पटेल ने यहां सतत पेट्रोलिंग कराने का आश्वासन देकर अपना और पुलिस वालों का नम्बर नोट कराया की किसी तरह की हुड़दंग होने पर इस नम्बर पर सूचना देने की बात कही…
फिर आवेदन देने कहा…
आबकारी विभाग के अफसरो ने जब कलेक्टर, एसपी और सहायक आयुक्त आबकारी को आवेदन देने कहा तो महिलाओ ने कहा फिर आवेदन क्यो… वे पहले भी पार्षद, मेयर, कलेक्टर, एसपी को आवेदन दे चुके है!
कब होगा भट्टी बंद…
आक्रोशित महिलाओ ने आबकारी विभाग की टीम को घेरकर पूछा कि भट्टी कब तक बंद हो जायेगा…
भट्टी हटाना है!…
महिलाओ ने कहा कि हमारी एक ही मांग है! यहाँ से भट्टी बंद हो, एसडीओ ने प्रक्रिया का हवाला दे आवेदन देने और आवेदन को उच्चाधिकारियों को भेज जल्द ही भट्टी हटाने की कार्रवाई का आश्वासन दिया…
पूर्व पार्षद और पार्षद प्रत्याशी ने किया था वायदा…
इस वार्ड से पार्षद रहे और इस चुनाव में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रहे उमेशचन्द्र कुमार ने चुनाव के समय वायदा किया था कि वे चाहे जीते या हारे चुनाव के बाद वे क्षेत्र की जनता के साथ भट्टी बंद कराने आंदोलन करेंगे…
भट्टी फिर चालू…
महिलाओ के शांत होते ही यहां की बन्द शराब भट्टी फिर खुल गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
