
बिलासपुर,,, चकरभाठा पुलिस ने होटल-ढाबा चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाजी ढाबा में अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है!यह कार्रवाई 12 जून 2026 को थाना चकरभाठा क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान की गई…
पुलिस के अनुसार, चकरभाठा स्थित बालाजी ढाबा में कुछ लोग खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे… मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच के दौरान ढाबा संचालक को ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा मुहैया कराते पकड़ा… इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढाबा संचालक सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया…
कार्रवाई में जिन लोगों को पकड़ा गया उनमें हर्ष श्रीवास, अभिषेक कुमार सिंह, राजीव दुबे, मयंक सिंह और बिट्टू कौशिक शामिल हैं! वहीं ढाबा संचालक अशोक जोतवानी के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई… पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) एवं 36(च) के तहत कार्रवाई की गई है!
चकरभाठा पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नियम विरुद्ध संचालित गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है! पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है! कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके…
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के होटल और ढाबा संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई…
6 आरोपी गिरफ्तार…
1. हर्ष श्रीवास पिता भागवत श्रीवास उम्र 25 वर्ष साकिन उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर
2. अभिषेक कुमार सिंह पिता अमरनाथ सिंह उम्र 23 वर्ष साकिन यदुनंदन नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी
3.राजीव दुबे पिता महेंद्र दुबे उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड 02 बोदरी थाना चकरभाठा
4.मयंक सिंह पिता अशोक सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन यदुनंदन नगर थाना सिरगिट्टी
5.बिट्टू कौशिक पिता राजेंद्र कौशिक उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड 02 बोदरी थाना चकरभाठा
6.ढाबा संचालक अशोक जोतवानी पिता जीवत राम जोतवानी उम्र 51 वर्ष साकिन चकरभाठा कैंप थाना चकरभाठा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
