Thu. Nov 5th, 2026

इश्क, झांसा और फरारी, शादी का सपना दिखाकर नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर पर रेप का आरोप, FIR दर्ज होते ही गायब; पीड़िता बोली- पुलिस पकड़ने नहीं, बचाने में जुटी…

रायपुर,,, गंज थाना में सूरजपुर जिले में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है!पीड़िता ने 26 मई को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों की पहचान हुई थी… इस दौरान आरोपी तहसीलदार ने शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और रायपुर के गंज स्थित एक होटल में ले जाकर जबरदस्ती संबंध बनाया…
पीड़िता का कहना है! कि संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया… जिसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई… पीड़िता ने आरोप लगाया कि केस दर्ज हुए 15 दिनों से अधिक समय बीत चुका है! लेकिन अब तक आरोपी तहसीलदार की गिरफ्तारी नहीं हुई है!
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया… कि आरोपी के परिजन लगातार पुलिस के संपर्क में हैं! और मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं!साथ ही पुलिस पर आरोपी को बचाने के आरोप भी लगाए गए हैं!मामले को लेकर गंज थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed