
बिलासपुर,,,, में जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है! पुलिस ने शहर के जूता कारोबारी किशोर दयालानी, तत्कालीन हल्का पटवारी धीरेंद्र सिंह और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है!मामला जरहाभाठा स्थित कहरवा नगर की एक जमीन से जुड़ा है!
जानकारी के अनुसार, सिंधी कॉलोनी स्मार्ट रोड निवासी किशोर दयालानी ने वर्ष 2009 में खसरा नंबर 54/25 की जमीन लोईस हीराधर और श्वेता हीराधर से खरीदी थी… रजिस्ट्री और पुराने राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक जमीन का रकबा 0.012 हेक्टेयर यानी करीब 3 डिसमिल था… आरोप है! कि बाद में राजस्व रिकॉर्ड में ओवरराइटिंग कर जमीन का रकबा बढ़ाकर 0.024 हेक्टेयर यानी लगभग 6 डिसमिल दर्ज कर दिया गया…
जांच में सामने आया कि खसरा पी-2 में काट-छांट कर रिकॉर्ड बदला गया… इसके बाद कथित रूप से दोगुनी दिखाई गई जमीन को दो हिस्सों में बांटकर वर्ष 2011 में अनिल मोटवानी और रेशमा मोटवानी के नाम अलग-अलग विक्रय कर दिया गया… यानी 3 डिसमिल जमीन को रिकॉर्ड में 6 डिसमिल दिखाकर दो लोगों को बेचे जाने का आरोप है! मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रॉपर्टी निवेशक शंकर लाल दयालानी ने विवादित मकान खरीदने से पहले वर्ष 2002 से 2011 तक के बी-1 और खसरा रिकॉर्ड की जांच कराई… दस्तावेजों के परीक्षण में कथित फर्जीवाड़ा सामने आया… शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है! अब यह भी जांच की जा रही है! कि इस पूरे प्रकरण में अन्य राजस्व अधिकारियों की भूमिका थी या नहीं…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
