
बिलासपुर,,,, सरकंडा पुलिस ने चिंगराजपारा में अवैध गांजा बिक्री करते एक महिला चन्दा राजपूत (57) को रंगेहाथ पकड़ा! आरोपी के पास से 1 किलो 900 ग्राम गांजा जिसकी कीमत ₹19,000 है!बरामद हुआ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया!!!
मुखबीर से सूचना मिला कि रिकाण्डो अटल आवास के पीछे एक महिला अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ग्राहक की इन्तजार करते खड़ी हुई है, मुखबीर की उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश पाण्डे के निर्देशन में उप निरी. ब्यासनारायण बनाफर के हमराह टीम तैयार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये मुखबीर के बताये स्थल पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां मौके पर एक महिला सफेद प्लास्टिक थैला रखे हुये मिली जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम चन्दा राजपूत निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा की बताई जिसकी विधिवत् तलाशी पर 1 किलो 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 19000रू. का बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है!
आरोपी -👇
श्रीमति चन्दा राजपूत पित स्व. नोहर राजपूत उम्र 57 वर्ष निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
