
बिलासपुर,जांजगीर,,,, अकलतरा पुलिस और साइबर सेल को बड़ी सफलता मिली है! सुने घरों में चोरी करने वाले आरोपी मंगलूराम केवट व दीपक टंडन को पकड़ा गया! आरोपियों ने अकलतरा, सरकंडा, सीपत सहित कई स्थानों पर चोरी करना स्वीकारा! केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया! साइबर टीम की रही अहम भूमिका!

थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत होने वाले चोरी को अकुंश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में लगातार अज्ञात आरोपियो की पतासाजी की जा रही थी!

पतासाजी के दौरान आरोपी मंगलू केवट निवासी बुढीखार चौक मल्हार को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया

जिन्होने अपने मेमोरेण्डम मे बताया कि ग्राम बोरसी थाना- पामगढ़ के दीपक टण्डन का अन्य से मल्हार शराब भट्टी से शराब पीते समय दोस्ती हुआ था। शराब पीते समय दीपक टण्डन और अनुज टण्डन उसके अन्य साथी ग्राम ससहा के दारू भट्ठी व पामगढ़ के किराना दुकान में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार हो चुके थे जो जमानत पर आए थे तब आरोपी ज्यादा पैसा कमाने व अपना व्यवसाय बदलने के लिए बताया और शराब के दुकानों में चोरी करने चलो, चोरी में बहुत पैसा मिलेगा तब आरोपी उनके साथ माह जून 2023 में तीनों थाना सरकडा एवं सीपत अंतर्गत चार दुकानों में चोरी किए थे जिसके माल सहित पकडे जाने पर बिलासपुर जेल में बंद थे 30 जनवरी 2024 को जेल से छूटा, पहले से उनके अन्य साथी का जमानत हो गया था, बाद मे मंगलू का जमानत हुआ, मार्च 2024 में बलौदाबाजार के एक जूता दुकान में चोरी करने के लिए मंगलू केवट अकेले घूंसा हुआ था, शराब पीया हुआ था, मौके पर ही पकड़ा गया था, उसमें जेल चला गया था, दिसंबर 2024 में वहा जेल से छूटा, वहां से अपने गांव बुढीखार चला गया कुछ दिन रहने के बाद में कुछ काम धंधा करने के नियत से अकलतरा क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा। अकलतरा क्षेत्र में बीते मार्च महीने में एक घर में ताला लगा हुआ देखा तो अपने पास रखे थैले में ताला तोडने वाला रॉड, कटर, पेचकश व दरवाजा व ताला अदासने के लिए लोहे एगल से ताला व दरवाजा कुंडी को तोडकर घर में घुसकर आलमारी में रखा सोने चांदी के जेवरात व नकदी रकम को चोरी करना बताये थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 153/25 एंव 91/25 धारा धारा 331(4),305(a) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी के द्वारा उक्त अपराध के घटना को कारित करना अपना जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एंव आरोपी दीपक टंडन निवासी कोसीर थाना पामगढ का अपराध जिला महासमुंद के अपराध मे सलिप्त होने से महासमुंद पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी. मणीकांत पाण्डेय, सउनि राजेन्द्र सिह क्षत्रिय,अशोक कश्यप आरक्षक गौकरण राय, भूषण राठौर जिला सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदन रहा।
आरोपी- 👇
- मंगलूराम केवट पिता गोपाल केवट उम्र 27 वर्ष साकिन बुढीखार चौक मल्हार थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
- जिला महासमुंद के अपराध मे सलिप्त आरोपी दीपक टंडन पिता शत्रुहन टंडन निवासी बोरसी थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
