
बिलासपुर,,, कलेक्टर के निर्देश पर खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी रोकने और किसानों को गुणवत्ता युक्त और उचित मूल्य पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम लगातार सक्रिय है!

टीम ने शाम में भी मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर स्थित तीन दुकानों का अचानक निरीक्षण किया!

उन्होंने पटेल कृषि केंद्र,अजय ट्रेडर्स और जगन्नाथ कृषि केंद्र में जांच की।जिसमें पटेल कृषि केंद्र में उर्वरक स्कंध प्रदर्शित नहीं करने, स्कंध पंजी संधारण नहीं करने तथा नियमित भंडारण वितरण प्रतिवेदन नहीं भेजने के कारण नोटिस जारी किया गया!

अजय ट्रेडर्स में उर्वरक स्कंध प्रदर्शित नहीं करने,बिल बुक में निरीक्षक का सत्यापन कराए बिना जारी करने तथा अनुज्ञप्ति में फार्म ओ का समावेश नहीं करने के कारण नोटिस दिया गया।वहीं जगन्नाथ कृषि केंद्र में एक्सपायर हुए कीटनाशक का स्कंध पाए जाने तथा अनुज्ञप्ति में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट का समावेश नहीं करने के कारण 21 दिन के लिए विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए सील की कार्रवाई किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक पी डी हाथेश्वर, अनिल शुक्ल सहायक संचालक कृषि, अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि, ए के आहिरे वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मस्तूरी,उमेश कश्यप ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और श्री विजय धीरज ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
