
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है! यहां एक आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका के घर पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का ‘खुला खेल’ चल रहा था! सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिस के साथ गीतांजलि सिटी फेज 2 पहुंचे और जमकर हंगामा किया! फिलहाल, सरकंडा पुलिस शिक्षिका से पूछताछ कर रही है!

पूरी घटना…
यह घटना बिलासपुर के सरकंडा स्थित गीतांजलि सिटी फेज 2 की है! यहां आत्मानंद स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षिका के घर पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे! हिंदू संगठनों को खबर मिली कि यहां प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को बहकाया जा रहा है! और उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है! सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया!
हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस भी मौके पर पहुंची! हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, शिक्षिका और उसके समर्थक तीनों सरकंडा थाने पहुंचे!पुलिस ने सभी पक्षों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है! पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है! कि क्या वाकई वहां धर्म परिवर्तन की कोशिश हो रही थी!
पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले..
यह कोई पहला घटना नहीं है! जब बिलासपुर में इस तरह का मामला सामने आया है! बीते महीने ही धर्मांतरण कराने वाले एक पास्टर समेत 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया था! इन पर तोरवा के केवट पारा में धर्म परिवर्तन का केंद्र चलाने का आरोप था! उस समय भी हिंदू संगठनों ने करीब 7 घंटे तक तोरवा थाने का घेराव किया था! जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था!
यह घटना दर्शाती है! कि बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है! पुलिस और प्रशासन दोनों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है!!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
