
बिलासपुर.. न्यायधानी बिलासपुर से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक पुलिसकर्मी के घर में काम करने वाली दो नाबालिग बच्चियों ने मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों बच्चियों को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सौंप दिया है। मामले में मानव तस्करी की संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल दुकान के पास रोती मिलीं दोनों मासूमे
घटना तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान इलाके की है,। सोमवार को स्थानीय नागरिकों ने दो बच्चियों को एक मोबाइल दुकान के पास बिलखते हुए देखा। सूचना पुलिस को दी गई,। टीम मौके पर पहुँची और दोनों बच्चियों को थाने लाकर पूछताछ की। बच्चियों ने बताया कि जशपुर की निवासी हैं उन्हें घरेलू काम कराने के बहाने बिलासपुर लाया गया था।
पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप
बच्चियों ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी अरुण लकड़ा के घर में काम कर रही थीं,। उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती थी। उनके मुंहबोले रिश्तेदार उन्हें यहाँ छोड़ गए थे। जो पैसा मिलना था वह भी वही ले जाते थे। प्रताड़ना से तंग आकर मौका पाकर घर से भाग निकलीं।
पुलिसकर्मी का बचाव, कहा- पढ़ाई के लिए लाया
पुलिसकर्मी अरुण लकड़ा ने आरोपों से साफ इनकार किया है। बताया कि बच्चियों को उनके माता-पिता की सहमति से लाया गया थाl ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा दी जा सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें किसी तरह की यातना नहीं दी गई।
जांच जारी, मानव तस्करी का एंगल भी शामिल
तोरवा पुलिस ने बच्चियों को बाल संरक्षण संस्था चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, बच्चियों के वास्तविक परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं मामला बाल श्रम या मानव तस्करी से तो जुड़ा नहीं है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
