
बिलासपुर ,,,, बिलासपुर सावन मास के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ पड़े! विशेष रूप से सिद्धेश्वर महादेव, बूढ़ा महादेव और मध्यनगरी चौक शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं!

भक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। महिला श्रद्धालु व्रत रखकर दिनभर भक्ति में लीन रहीं।

पंडितों के अनुसार, सावन का सोमवार शिव उपासना के लिए अत्यंत फलदायी होता है। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। शहर में सावन की आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला!!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
