Sat. Nov 28th, 2026

उस्लापुर स्टेशन पर स्कूटी पार्किंग को लेकर बवाल, गाली-गलौच और मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर,,,, उस्लापुर स्टेशन के पास स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद में दो युवकों ने वंश शर्मा से गाली-गलौच और मारपीट की। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों राज मोहम्मद और विरेन्द्र यादव को 21 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। दोनों पार्किंग कर्मचारी हैं।

उस्लापुर स्टेशन के बाहर मोटर कार पार्किंग के संचालक के द्वारा प्रार्थी वंश शर्मा निवासी गौरी गणेश कालोनी मंगला बिलासपुर के द्वारा स्कूटी को पार्किग के बाहर खडी करने की बात पर गाली गलौच कर मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज पर सिविल लाईन पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोटर सायकल पार्किंग कर्मचारी राज मोहम्मद एवं विरेद्र यादव को आज दिनांक 21.07.2025 के गिरफतारी कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया हैं!

नाम आरोपी-

01 राज मोहम्मद पिता श्री कुल मोहम्मद उम्र 21 साल साकिन मस्जिद चैक राजकिशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर

02 विरेद्र यादव पिता श्री जयलाल उम्र 23 साल साकिन वायरलेस कालोनी थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ0ग0

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed