
बिलासपुर,,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सिम्स अस्पताल के पीछे रिवर व्यू चौक पर लोगों को धारदार चाकू से डराने वाले आरोपी असरफ उर्फ असरू को गिरफ्तार किया! आरोपी के पास से लोहे का चाकू जब्त किया गया! आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई!
मुखबीर के जरिए मोबाईल से सूचना मिली कि असरफ उर्फ असरू के द्वारा सिम्स अस्पताल के पीछे रिवर व्यू चौक के पास एक धारदार लोहे का चाकू को लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी – असरफ उर्फ असरू पिता असलम खान उम्र 35 वर्ष निवासी अशोक नगर मुरूम खदान खमतराई बगदाई मंदिर के पास नाला के आगे थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया जिसके पास लोहे का धारदार एक चाकू मिला जिसके संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप. क. – 370 / 25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू, हमराम स्टॉफ आर. रतनाकर सिंह राजपूत, जलेश्वर राजपूत का विशेष योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
