
बिलासपुर,,, पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महाराणा प्रताप चौक पर नशे में धुत युवक अर्चित केडिया (उम्र 19) को XUV कार में पकड़ा! ब्रेथ एनालाइजर से पुष्टि होने पर 10,000 रुपये जुर्माना लगाया गया! कमर में छुपी एयरगन जब्त कर धारा 106 बीएनएनएस के तहत कार्रवाई की गई!!!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर बढती सडक दुर्घटना एवं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बिलासपुर पुलिस द्वारा पर रात्रि में चौक चौराहो में चेकिंग पांईट लगाकर शहर में आने जाने वाले वाहनो को रोककर चेकिंग किया जा रहा हैं। दिनांक 20.07.2025 के रात्रि में महाराणा प्रताप चैक के पास चेकिंग किया जा रहा था कि रायपुर मार्ग से आ रही कार क्रमांक सीजी 10 बीयु 2504 XUV 700 काले रंग को रोककर चालक का ब्रेथएनालाईजर से चेक करने पर शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया एवं चालक को चेक करने पर कमर में एक पिस्टल नुमा एयरगन पाया गया जिसे धारा 106 बी.एन.एन.एस. के तहत जप्त किया गया हैं। शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के माननीय न्यायालय में पेस की गई 10,000 रू का फाईन किया हैं। एवं प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है।
आरोपी 👇👇
अर्चित केडिया पिता स्व.उत्तम केडिया उम्र 19 साल पता रामावर्ड कालोनी रायपुर रोड बिलासपुर थाना सिरगिट्टी बिलासपुर छ0ग0 जप्त:- एक नग एयर गन। 000
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29फेसबुक पर हुई दोस्ती, फॉरेक्स ने डुबोई जिंदगी! करोड़ों के मुनाफे के सपने दिखाकर वकील से 47.60 लाख उड़ाए, अब साइबर ठगों की तलाश में पुलिस…
Uncategorized2026.07.29सुप्रीम कोर्ट के डंडे से निगम में मचा हड़कंप! अब खुलेगी अवैध निर्माण और नोटिसों के खेल की पूरी पोल, वैध-अवैध का हिसाब मांगा; गलत जानकारी देने वाले अफसर भी होंगे व्यक्तिगत जिम्मेदार, अवमानना की कार्रवाई का खतरा….
Uncategorized2026.07.29होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक मृत मिला, मोबाइल पर मिला अंतिम संदेश; तोरवा के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में मची सनसनी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बरामद किया शव, सभी पहलुओं से जांच जारी…
Uncategorized2026.07.28बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में भी सर्पदंश मुआवजा कांड का ‘जहर’! नकद नहीं, 50 हजार के हस्ताक्षरित चेक में मांगी रिश्वत, ACB ने आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू को रंगे हाथ दबोचा, मुआवजे पर दलाली का नया खेल बेनकाब….
