
बिलासपुर,,, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ (ED) और CBI के कथित दुरुपयोग के विरोध में 22 जुलाई को बिलासपुर में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है! कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 12 से 2 बजे तक पेंड्रीडीह बाईपास पर आर्थिक नाकेबंदी करेंगे! जिससे बिलासपुर से रायपुर जाने वाले एकमात्र मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा! कांग्रेस ने आरोप लगाया है! कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे को इसलिए गिरफ्तार किया गया! क्योंकि उन्होंने तमनार में जंगल कटाई का मुद्दा उठाया था! इस प्रदर्शन से पहले कांग्रेस ने यात्रियों को सलाह दी है! कि वे दो घंटे पहले या बाद में ही अपनी यात्रा करें!!!

क्यों हो रहा है प्रदर्शन?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस प्रदर्शन की जानकारी दी! उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य और अब तमनार के जंगलों की कटाई शुरू हो गई है! स्थानीय लोगों के विरोध करने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है! श्रीवास्तव ने कहा कि जब भूपेश बघेल ने तमनार जाकर विधानसभा में यह मुद्दा उठाया, तो उनके बेटे को (ED) ने गिरफ्तार कर लिया! उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को अडानी समूह को सौंपने की योजना बना रही है! जिसके विरोध में यह नाकेबंदी की जा रही है!
कांग्रेस नेताओं के आरोप..
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि 22 जुलाई को सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं का काफिला पेंड्रीडीह बाईपास के लिए रवाना होगा! उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोकतंत्र का गला घोंट रही है! और विपक्ष के नेताओं को साजिश के तहत फंसा रही है!
यात्रियों को असुविधा..
यह नाकेबंदी पेंड्रीडीह बाईपास पर अशोक लीलैंड शोरूम के सामने होगी, जो रायपुर जाने का मुख्य मार्ग है! हालांकि, प्रदर्शन के दौरान स्कूल बसें और एंबुलेंस को जाने दिया जाएगा, लेकिन बाकी वाहनों के लिए रास्ता बंद रहेगा! कांग्रेस ने यात्रियों से अपील की है! कि वे असुविधा से बचने के लिए प्रदर्शन के दो घंटे पहले या बाद में ही यात्रा करें!
बैठक में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह, पूर्व महापौर रामशरण यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 27, 2026रील का जुनून ऐसा चढ़ा कि हाथ में चाकू लेकर निकल पड़े दबंगई दिखाने, सरकंडा में हथियार लहराकर धमकी भरे अंदाज में बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया संज्ञान, अब पहचान की जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026गांधी चौक से कोतवाली तक तंबाकू दुकानदारों की शामत, 16 दुकानों पर चला चालान का डंडा, 2800 रुपये जुर्माना वसूलकर खाद्य, स्वास्थ्य और पुलिस की संयुक्त टीम ने दी सख्त चेतावनी, दोबारा गलती की तो खैर नहीं…
UncategorizedNovember 27, 2026सरकंडा थाना क्षेत्र में मास्कधारियों का आतंक, अपोलो चौक पर हथियार लहराकर राहगीरों से मारपीट, देर रात सड़क पर बदमाशों का खुला दरबार, पुलिस की गश्त पर सवाल, वायरल वीडियो ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल, अब कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedNovember 27, 2026बिलासपुर में बिरयानी से बर्गर तक खाद्य विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, सात ठिकानों पर औचक दबिश, पांच खाद्य नमूनों की कुंडली लैब के हवाले, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल फिटनेस के दस्तावेज गायब, दो फर्मों पर नोटिस की गाज…
