
बिलासपुर ,,,, बिलासपुर का रहने वाला एक युवक मलेशिया में लापता हो गया है! 3 दिन पहले उसने आखिरी बार अपने-माता-पिता से कॉल पर बात की थी! जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद है! इससे परेशान माता-पिता ने 21 जुलाई को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है!!!

जानकारी के मुताबिक, दीपक तंबोली (29) जॉब सर्च करने 31 मई को मलेशिया के लिए निकला था! 1 जून को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंच गया! जिसके बाद उसने परिजनों को कॉल कर जानकारी दी! 18 जुलाई के बाद से फोन बंद है! बताया जा रहा है! उसने 30 दिन का वीजा बनवाया था! जो 19 दिन पहले ही खत्म हो चुका है!!!

तीन दिन पहले आया आखिरी कॉल
जूना के रहने वाले दीपक के पिता राजेश तंबोली ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई की शाम उनकी आखिरी बार बात हुई थी! घरवालों से दीपक ने भी संपर्क नहीं किया है! जिसके बाद घबराए परिजन थाना पहुंचे, जहां उन्होंने टीआई विवेक पांडेय को घटना की जानकारी दी! उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना थाने में दी है!!!
जॉब सर्च करने गया है दीपक, कुआलालंपुर में रहने दी जानकारी
परिजनों ने बताया कि दीपक जॉब सर्च करने के लिए मलेशिया गया है! मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक केयर सेंट्रल पाइंट नामक होटल में ठहरा था! 18 जुलाई को उसने दूसरे गेस्ट हाउस में शिफ्ट होने की बात कही थी!
उसी दिन आखिरी बार एटीएम से रुपए पैसे भी निकलवाया है! इसके बाद खाते से एक रुपए भी आहरण नहीं हुआ है! शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अफसर एंबेसी की मदद से युवक की जानकारी जुटा रही है!
युवक का वीजा 19 दिन पहले समाप्त हो चुका था
दरअसल, दीपक ने बीएससी कंम्प्यूटर साइंस की पढ़ाई की है! कोविड से पहले वो दिल्ली ग्रेटर नोएडा में टाटा कंपनी में कार्यरत था! कोरोना काल में नौकरी जाने के बाद वह अहमदाबाद में एक महीने रहा! 5 साल से वह जॉब सर्च कर रहा था! इसी सिलसिले में वह 30 दिन का वीजा लेकर मलेशिया गया था! उसका वीजा 19 दिन पहले समाप्त हो चुका है!
एंबेसी से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही पुलिस
थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि युवक के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है! उनके मार्गदर्शन में डीएसबी के जरिए मलेशिया स्थित इंडियन एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है! एंबेसी में दीपक के बारे में ई-मेल कर जानकारी पुलिस जुटाई जा रही है! युवक का मोबाइल लोकेशन आदि की भी जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.29सुप्रीम कोर्ट के डंडे से निगम में मचा हड़कंप! अब खुलेगी अवैध निर्माण और नोटिसों के खेल की पूरी पोल, वैध-अवैध का हिसाब मांगा; गलत जानकारी देने वाले अफसर भी होंगे व्यक्तिगत जिम्मेदार, अवमानना की कार्रवाई का खतरा….
Uncategorized2026.07.29होटल के कमरे में 23 वर्षीय युवक मृत मिला, मोबाइल पर मिला अंतिम संदेश; तोरवा के होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में मची सनसनी, पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बरामद किया शव, सभी पहलुओं से जांच जारी…
Uncategorized2026.07.28बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ में भी सर्पदंश मुआवजा कांड का ‘जहर’! नकद नहीं, 50 हजार के हस्ताक्षरित चेक में मांगी रिश्वत, ACB ने आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू को रंगे हाथ दबोचा, मुआवजे पर दलाली का नया खेल बेनकाब….
Uncategorized2026.07.28फर्जी नागलोक मुआवजा कांड में कालसर्प योग! बाबू बनाम अफसर की जंग तेज, कोई खुद को बता रहा बेदाग तो कोई गिरफ्तारी पर भड़का, अदालत से धोखाधड़ी के आरोपों के बीच तहसील में पसरा सन्नाटा, आखिर असली दोषी कौन?….
