
बिलासपुर,,,, सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सड़क पर बैठी गाय को टक्कर मार दी! हादसे के बाद कार चला रही युवती गुंजन बैस मौके से फरार हो गई! हालांकि यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं!!!

पुलिस के मुताबिक, युवती अपने घर लौट रही थी! और तेज गति से गाड़ी चलाते हुए लापरवाही से सड़क किनारे बैठी गाय को रौंद दिया! हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई! घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवती को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह कार को रिवर्स कर तेजी से निकल गई!!! गौ सेवक पीयूष पांडे की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है!

टीआई नीलेश पांडे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है! और युवती के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है! घायल गाय का इलाज जारी है! और पशु चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है! वहीं, पुलिस वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है! इस बीच क्षेत्रीय गौ सेवकों ने इस घटना पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके! पुलिस ने गाय के मालिक को भी चेतावनी दी है! कि अगर भविष्य में जानवर को इस तरह खुला छोड़ा गया! तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
