Thu. Nov 5th, 2026

30 हजार के ईनामी हत्यारे को धर दबोचा, कोतवाली पुलिस की सतर्कता से बड़ी सफलता, थाना प्रभारी विवेक पांडे की टीम ने मारी बाज़ी…

बिलासपुर,,,, 12 साल की बच्ची की हत्या के 30 हजार के इनामी आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने शनिचरी नदी किनारे से किया गिरफ्तार! मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, आरोपी नवागढ़ थाना क्षेत्र का निवासी थाना प्रभारी विवेक पांडे की टीम को बड़ी सफलता, आरोपी को नवागढ़ पुलिस को सौंपा गया!

दिनांक – 26.07.25 को प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना नवागढ पुलिस चौकी संबलपुर के 12 वर्ष की बच्ची के हत्या के 30,000रू के ईनामी फरार आरोपी शनिचरी नदी किनारे इस्तहार में दिये हुलिया के अनुसार व्यक्ति घुमते हुए दिखा है कि सूचना पर थाना सिटी कोतवाली के पेट्रोलिंग पार्टी के आर – रत्नाकर सिंह, राधारमण पटेल एवं विरेन्द्र सिंह एवं ड्याल 112 चालक शंभू बैस को सूचना तस्दिक हेतु रवाना किया गया था जो मौका पर पहुंचकर उक्त हुलिया के व्यक्ति को पकडकर थाना लाया गया जिसे थाना में पुछताछ करने पर अपना नाम सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी चौकी संबलपुर थाना नवागढ जिला बेमेतरा छ.ग. को होना बताया गया। जो थाना नवागढ जिला बेमेतरा के अप.क्र. – 40 / 2025 धारा 103 (1) बीएनएस के फरार आरोपी होना पाये जाने से इसकी सूचना श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से. ), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल निर्देश पर जिला बेमेतरा पुलिस को सूचना दी गई जिस पर जिला बेमेतरा पुलिस के द्वारा हत्या के 30,000रू का ईनामी फरार आरोपी को थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना नवागढ पुलिस टीम को आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौपा गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेके कुमार पाण्डेय, प्रआर. लेखक. रमेशचंद्र आदिले आर. – रत्नाकर सिंह, राधारमण पटेल विरेन्द्र सिंह एवं डयाल 112 चालक शंभू बैस का विशेष योगदान रहा है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed