
रायपुर,,, धरसींवा थाना क्षेत्र के सुंगेरा गांव में पाइपलाइन बिछाने से रोकने पर पुलिस व कर्मचारियों से मारपीट करने वाले सरपंच तारणदास साहू सहित तीन आरोपी गिरफ्तार। सभी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े थे। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर भेजा!
थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सुंगेरा में महेन्द्रा स्पंज के द्वारा लखना एनिकट जो खारून नदी पर है पाईप लाईन बिछाने का कार्य चलने से ड्युटी पर तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं कार्य कर रहे कर्मचारियों को पाईप लाईन नही बिछाने देंगे कहकर सुंगेरा के सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने से सरपंच एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 342, 294, 323, 506, 186, 332, 353, 147, 148 भादवि. कायम किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे सुंगेरा गांव के सरपंच एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से ताल्लुक रखने वाले तारणदास साहू पिता स्व. टीकाराम साहू एवं ताकेश्वर उर्फ तारकेश्वर साहू पिता परस राम साहू और बिसंभर यादव पिता स्व. लतेल यादव (तीनों) को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
