
बिलासपुर,,,, दिनांक 26 जुलाई, 2025 को सीआईबी गोंदिया के प्रधान आरक्षक बबलू कोरचाम एवं मण्डल टास्क टीम तथा गोंदिया पोस्ट की संयुक्त टीम द्वारा गोंदिया स्टेशन में रात्रि गुप्त निगरानी के दौरान गाड़ी 18238 के समय 05.03 बजे पीएफ न.04 पर आगमन के समय एक संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी से उतरते दिखाई दिया, जिसे पूछने पर टाल मटोल जवाब दिया। नाम पूछने पर -संजय गोविंदराव ढोने उम्र-56 वर्ष, निवासी-प्लॉट न.92 बंधु नगर झिंगाबाई टाकरी थाना-मानकापुर, जिला नागपुर बताया। उसके पास रखे नीले रंग के बैग जिसमे धारीवाल लिखा था, जिसे चेक करने पर एक टैब काले रंग जिसमे जियो का सिम न.9356929825 तथा मोबाइल चार्जर ब्लूटूथ एक टीटी का डीसी बुक मिला जिस पर लिखे न. 9022933421 पर संपर्क करने से बताया कि वह मनीष कुमार हेड टीटीई नागपुर का होना बताया तथा यह बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2025 को गाड़ी 12589 गोरखपुर एक्सप्रेस में इटारसी से नागपुर तक ड्यूटी के दौरान पांढुर्णा स्टेशन के पास उसका नीले रंग बैग जिसमें धारीवाल लिखा है जिसमें ड्यूटी का काले रंग का एच एच टी टैब कीमत 9000/ जिसमे जियो सिम 9356929825 ,चार्जर कीमत 1000/ , ब्लू टूथ कीमत 1000/ नगद 600/ बैग कीमत 900/ ,डी सी बुक और ईएफटी बुक , ड्यूटी कार्ड कोट बैच चोरी हो गया था। उक्त संबंध में जीआरपी नागपुर में एफआईआर कराना बताया जिस पर जी आर पी नागपुर से समन्वय करने पर बताएं कि घटना स्थल जीआरपी अमला का क्षेत्राधिकार होने के कारण 0379/25 में ट्रांसफर किया गया है। उक्त जानकारी प्राप्त होने पर आरोपी को उक्त सामान सहित कुल कीमत 12500/जी आर पी आमला को सुपूर्द करने पर उक्त आरोपी को दर्ज अप. क्र. 142 /2025 धारा 305(2) बी एन एस दिनांक 25 जुलाई 2025 मामले में सलंग्न किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ आमला स्टेशन में 02 चोरी के अपराध (1) जीआरपी इटारसी में 04 चोरी के अपराध (2) नागपुर शहर में 09 चोरी के मामले दर्ज हैं ।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में पटाखों का बारूद बिछा, प्रशासन की आंखों पर पट्टी चढ़ा, गलियों से मेन मार्केट तक टनों अवैध भंडारण, 5 बाजारों के बावजूद सैकड़ों दुकान-गोदाम बेखौफ, शिकायतों की पोटली लेकर बैठे जिम्मेदार, फायर ब्रिगेड में 71 पद खाली, हादसा हुआ तो भगवान भरोसे बिलासपुर…
UncategorizedNovember 5, 2026तिफरा में जमीन की जंग, बच्चों के आशियाने के लिए बचाई पैतृक जमीन की फेंसिंग दो बार उखाड़ने का आरोप, रामा वर्ल्ड के पार्टनर संजय अग्रवाल पर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल, सिरगिट्टी पुलिस पर भी रिपोर्ट नहीं लिखने का आरोप, अब कलेक्टर के दरबार में न्याय की गुहार…
UncategorizedNovember 5, 2026दोस्तों की कार देखकर 11वीं के छात्र पर चढ़ा चारपहिया का शौक, माता-पिता ने चाबी देने से किया इनकार तो खुद ही रच डाली अपहरण की फिल्मी कहानी, फोन कर मचाया हड़कंप, दोस्त के घर छिपा मिला किशोर, पुलिस ने खोली पोल…
UncategorizedNovember 5, 2026न्यायधानी में मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़, कहीं बिना पंजीयन बन रहे थे बताशे तो कहीं बूंदी में घुल रहा था अखाद्य रंग, खाद्य विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, 132 किलो मिठाई-बताशा नष्ट, एक फर्म पर जड़ा ताला…
