
बिलासपुर,,,, पड़ोसी जिले मुंगेली के लोरमी कोसाबाड़ी गांव से बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में तंत्रमंत्र के सन्देह पर पुलिस ने मासूम बच्ची के चचेरे भाई -भाभी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! पुलिस ने 2 संदिग्धों का ब्रेन मैपिंग, पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट कराया है! ग्राम कोसाबाड़ी से गत 12 अप्रैल की रात कक्षा 2 री की 7 वर्षीय छात्रा माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली का तब अपहरण कर लिया गया था! जब वह रात को घर के आंगन में खाट पर अपनी माँ के साथ सोई थी! उस रात गांव में शादी का माहौल था! काफी चहल-पहल थी! लाली का छोटा भाई हिमांशु खाना खाकर 12 बजे घर लौटा और मां और बहन के साथ सो गया! वही कुछ दूरी पर लाली के दिव्यांग पिता सो रहे थे! रात करीब 2 बजे जब पुष्पा की नींद खुली तो बेटी लाली गायब थी! गाँव और परिजनों के यहां खोजबीन और पतासाजी करने के बाद लाली की मां पुष्पा ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई! इसके करीब माह भर बाद गत 7 मई को बच्ची का नरकंकाल मिला था!
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में आरोपी मृतका के चाचा बैगा चिम्मन गिरी गोस्वामी (40) चाची ऋतु गोस्वामी पति चिमन गिरी (36) नरेन्द्र मार्को (21) बैगा रामरतन निषाद (45) और आकाश मरावी (21) को गिरफ्तार कर लिया है!
क्यो चुप रही पुष्पा
पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये सामने आई है! कि लाली की मां पुष्पा को भी इस अंधविश्वासी प्रक्रिया की जानकारी थी! लेकिन पता नही वह क्यो चुप रही?
श्मशान के पास चाकू से की हत्या
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने झरन पूजा के लिए बालिका को रात 1 बजे अगवा किया और श्मशान के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए फिर चाकू से हत्या करने के बाद उसकी लाश को खेत में गाड़ दिया! नार्को टेस्ट से ये भी पता चला कि आरोपी ऋतु ने पूजा के लिए काला कपड़ा पहनाकर लाली को तैयार किया था! और पकड़े जाने से बचने के लिए आकाश से शव दफनाने को कहा! पुलिस ने 26 जुलाई को सभी 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
