
बिलासपुर,,,, तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का फरार आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार! शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार यादव को उपनिरीक्षक रामनरेश यादव व टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया! आरोपी ने जुर्म कबूल किया, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई!!!
पीडिता थाना आकर लिखित आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 05.03.2024 को आरोपी कृष्ण कुमार यादव के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर आरोपी द्वारा तारबाहर में स्थित किराये का मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया था! कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है! प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करने निर्देश दिया गया निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर निरी. कृष्णचंद सिदार थाना प्रभारी थाना तारबाहर द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पता तलास किया गया आरोपी आरसीपुरम हैदराबाद में वेबसाइड प्रोजेक्ट में काम करने की सूचना एवं मोबाईल लोकेशन के आधार पर दिनांक 25.07.2025 को हैदराबाद जाकर आरोपी को आरसीपुरम् से पुलिस अभिरक्षा में लेकर एवं आरोपी कृष्ण कुमार यादव द्वारा अपना कृत्य स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 27.07.2025 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार ,उपनिरी रामनरेश यादव आर. भागीरथी गेंदले, राहुल राजपूत, का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
