
बिलासपुर,,, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर शिकंजा रिवर व्यू क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान में 5 बिना नंबर प्लेट की बाइक जप्त की गईं और 17 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने Zero Tolerance नीति के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है!

दिनांक 27 जुलाई 2025 को शाम लगभग 07:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक बिलासपुर पुलिस द्वारा रिवर व्यू क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया! इस दौरान क्षेत्र की दोनों दिशाओं से घेराबंदी कर वाहनों की आकस्मिक जांच की गई!

कार्यवाही के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रहे कुल 05 दोपहिया वाहनों को बीएनएसएस की धारा 106 के अंतर्गत जप्त किया गया ये वाहन संदिग्ध परिस्थिति में पाए गए एवं इन पर कोई पहचान चिन्ह अंकित नहीं था! जिससे इनका उपयोग आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका थी! जप्त वाहनों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है!

इसके अतिरिक्त, 17 अन्य वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। ये वाहन या तो बिना नंबर प्लेट के पाए गए या इन पर नंबर प्लेट गलत ढंग से लगाई गई थी, जो नियमानुसार दंडनीय है!

बिलासपुर पुलिस द्वारा यह कड़ा संदेश दिया गया है! कि बिना नंबर प्लेट अथवा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध अब Zero Tolerance की नीति के तहत दंडात्मक एवं न्यायिक कार्रवाई की जाएगी!!!
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है! कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों का उपयोग आपराधिक कृत्यों में किया जा रहा है! जिससे ऐसे वाहनों की सक्रिय निगरानी की जा रही है! बिलासपुर पुलिस सभी वाहन चालकों को यह निर्देश देती है! कि अपने वाहन पर मोटर व्हीकल नियमों के अनुरूप मानक, स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट लगाएं! यदि कोई व्यक्ति चालान से बचने के उद्देश्य से नंबर प्लेट हटाता है! उसमें छेड़छाड़ करता है या फर्जी नंबर का प्रयोग करता है! तो उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
