
बिलासपुर,,, चकरभाठा पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी घनश्याम यादव को गिरफ्तार किया। पाक्सो एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोप स्वीकार कर लिया।
प्रार्थीया ने पीड़िता की स्कूल टीचर के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी द्वारा इसकी नाबालिक लडकी को मारपीट कर डरा धमका कर बलात्कार किया है! जिसकी रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में अपराध धारा 64(2)(M) 351(2) बीएनएस 4, 6 पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया! प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया! उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी घनश्याम यादव की पातासाजी किया गया, जिसे आज दिनांक को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया गया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सउनि राधेलाल ध्रुवे, महिला प्रधान आरक्षक उर्मिला कुजूर आरक्षक गोवर्धन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी- 👇
घनश्याम यादव पिता अर्जुन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम छतौना आवासपारा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
