
बिलासपुर,,,, कोटा के कोरी डेम पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 युवकों पर पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की। बरसात के कारण जलभराव को देखते हुए लाउडस्पीकर से मुनादी कर लोगों को नदी के पास न जाने और बच्चों को पानी से दूर रखने की अपील की गई।

चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत एवं बरसात के कारण नदी नालों में भरी जल भराव के मद्देनजर नदी नालों के आस पास नहीं जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 27.07.2025 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा. पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में घोंघा जलाशय में बने कोरी डेम कोटा में शराब सेवन कर वाहन से स्टंट कर चलाने वाले 16 आरोपियों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है!

तथा लाउड स्पीकर से कोरी डेम के आस पास के गांव में मुनादी कराकर पर्यटन स्थल कोरी डेम घूमने आए परिवार को नदी के तेज बहाव में नहीं जाने एवं अपने बच्चों को नदी के पानी से दूर रहने एवं शराबसेवन नहीं करने की अपील किया गया है!

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, उप निरीक्षक मीना ठाकुर ,सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष भूमिका रही।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
