
बिलासपुर,,, बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 8,30 बजे से 9 बजे एक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई! यह घटना ज्वाली पुल रोड के पास हुई! जहां राह चलते युवक पर अचानक चाकू से हमला किया गया! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवकों के बीच पहले बहस हुई! इसके बाद आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर युवक के सीने पर वार कर दिया!

घायल युवक मौके पर ही गिर पड़ा! स्थानीय लोगों ने फौरन घायल युवक को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया! लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया! मृतक की पहचान 22 वर्षीय दादू उर्फ दीपक साहू पिता बैगा साहू के रूप में हुई है! जो पचरी घाट मनोहर होटल बिलासपुर का निवासी है!
घटना के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गया! सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी! हत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है! लेकिन आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है! पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान में जुटी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
