
बिलासपुर,,,, जिले के रतनपुर थाना अंतर्गत ग्राम बारीडीह में मवेशियों को कुचलने वाले ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! यह कार्रवाई थाना रतनपुर की टेक्निकल टीम के अथक प्रयासों के चलते संभव हो सकी! घटना 14 जुलाई 2025 की मध्य रात्रि की है! जब एक अज्ञात ट्रेलर वाहन ने लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर बैठे मवेशियों को कुचल दिया!इस हृदयविदारक हादसे में 13 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हो गए थे!

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने तत्काल आरोपी चालक व वाहन की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे! इसी निर्देश के तहत रतनपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य उपलब्ध जानकारियों के माध्यम से हजारों ट्रेलरों में से उस एक ट्रेलर (वाहन क्रमांक CG 15EE 2220) की पहचान की, जो हादसे में शामिल था! वाहन को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है!
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविकांत महरा पिता स्व. लल्ला राम महरा, उम्र 43 वर्ष, निवासी लोहसरा, बिजुरी, जिला अनुपपुर (म.प्र.) के रूप में हुई है! उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है!
SSP रजनेश सिंह ने आमजन से अपील की है! कि अपने मवेशियों को सड़कों पर आवारा न छोड़ें! लापरवाही बरतने वाले पशु मालिकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 291 BNS के तहत FIR दर्ज की जाएगी! भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.27शराब के पैसों पर सड़क बनी रणभूमि, चाकू-तलवार लेकर भिड़े आठ शुरवीर’; सिरगिट्टी पुलिस की घेराबंदी ऐसी पड़ी भारी कि भागते-भागते गिरे, हथियार समेत धराए और पहुंच गए सीधे कोर्ट….
Uncategorized2026.07.27जब कलेक्टर का चेंबर छोड़ बाहर बुला लाए ‘नंदी बाबा’! गौ सम्मान यात्रा बनी आस्था का महासैलाब, 15 करोड़ हस्ताक्षरों की हुंकार के साथ गोहत्या-निषेध कानून और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज….
Uncategorized2026.07.27मोबाइल उड़ाने निकला ‘जादू’, पुलिस ने ऐसा चलाया अपना जादू कि उतर गया सारा नशा; CCTV बना गवाह, झपटमार जादू दो नाबालिग साथियों समेत गिरफ्तार, मोबाइल और एक्टिवा बरामद….
Uncategorized2026.07.27गुरुनानक चौक पर गुंडो का तांडव, VIDEO वायरल होने के बाद जागी पुलिस, बीच सड़क ऑटो चालक को दौड़ाकर पीटते रहे बदमाश, तमाशा देखती रही व्यवस्था, अब आरोपियों की तलाश में दौड़ रही पुलिस….
