
बिलासपुर,,,, चकरभाठा पुलिस ने 09.08.2025 की चोरी मामले में आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सोने के लॉकेट, कान के टॉप्स, मोती सहित 45,000 रुपए के सामान बरामद। पुलिस टीम ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे न्यायालय में पेश किया।

इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमती दुर्गा कौशिक निवासी चकरभाठा द्वारा दिनांक 10.08.2025 को थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 09.08.2025 को अपने दोनों बच्चों के साथ अपने भाई को राखी बांधने ग्राम परसदा गई थी राखी बांधकर वापस अपने घर चकरभाठा आई तो देखी कि घर की खिड़की टूटी हुई है और अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है जिसमें 01 नग सोने का लॉकेट, 02 नग सोने के कान का टॉप्स, 10 नग सोने का मोती, नगदी 5000 रुपए जुमला कीमती 50000 को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले चोर को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एसीसीयू श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया जिसमें एक व्यक्ति घर में घुसते दिखाई दिया जिसकी पहचान आरोपी वीरेंद्र विश्वकर्मा के रूप में होने पर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना स्वीकार कर चोरी किए मशरुका को बरामद कराया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू, प्रधान आरक्षक भारत सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
गिरफ्तार आरोपी –
1.. वीरेंद्र विश्वकर्मा पिता पीतांबर विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी हिर्री माइंस थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
