
बिलासपुर,,,,, चकरभाठा पुलिस ने 09-10 अगस्त को हुए दो लूटपाट मामलों में चार आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से इनोवा कार, बजाज पल्सर बाइक और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 309(6) में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
दिनांक 09.08.2025 एवं 10.08.2025 की दरम्यानी रात्रि में चकरभाठा बिजली ऑफिस के पास से एक सफेद रंग के इनोवा कार में उपरोक्त चारों आरोपियों द्वारा प्रार्थी बलराम मंडावी से एक बजाज पल्सर बाइक को लूटपाट किया गया था तत्पश्चात उसी बाइक में उपरोक्त चारों आरोपियों में से 02 आरोपी द्वारा उसी रात वाणीराव पेट्रोल पंप रहंगी के पास प्रार्थी शिवकुमार सूर्यवंशी से 9000 रुपए की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों घटना की सूचना थाना चकरभाठा को मिलने पर घटना से तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त दोनों घटना में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एसीसीयू श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर दोनो प्रकरणों के 04 आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार किया गयाl जिनको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों स्थान पर लूटपाट की घटना करना स्वीकार किए जिन्हें बीएनएस की धारा 309(6)(लूट) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, मोहन सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, सुधीर कश्यप, मनीष साहू, विनोद शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
