
बिलासपुर,,,,, सरकण्डा पुलिस का गुंडों पर प्रहार: थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 22 गुंडा व 6 निगरानी बदमाशों की जांच की गई! धारदार चाकू और 22.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार हुए! 6 उपद्रवी युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में दिनांक 10.08.2025 को विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय एवं पुसके मोपका प्रभारी निरी. भावेश सेण्डे के नेतृत्व में थाना सरकण्डा एवं पुलिस सहायता केन्द्र मोपका से संयुक्त टीम तैयार कर 22 गुण्डा बदमाश एवं 6 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया जो सकुनत पर उपस्थित मिले, साथ ही चेकिंग के दौरान चिंगराजपारा सुभाष चौक मंे बदमाश राहुल साहू उर्फ हिमेश को धारदार चाकू लहराते हुये पकड़ा गया एवं आरोपी दीपेन्द्र वर्मा के कब्जे से 22.5 लिटर अवैध महुआ शराब किमती 4450रू. के साथ पकड़ा गया। आरोपी राहुल साहू के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् एवं आरोपी दीपेन्द्र वर्मा के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 6 बदमाशों रोशन पटेल, आदर्श सेन, अजय पटेल, धीरज दास, आशीष यादव एवं राजा यादव के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
01. रोशन पटेल पिता हर प्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी हरदीडीह बैमा नगोई थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. आदर्श सेन पिता संतोष सेन उम्र 18 वर्ष निवासी अटल आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. अजय कुमार पटेल पिता रामनाथ पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. धीरज दास पिता विजय दास मानिकपुरी उम्र 30 वर्ष निवासी शिवघाट सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. आशीष यादव पिता स्व. रामा यादव उम्र 26 वर्ष निवासी चुचुहियापारा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
06. राजा यादव उर्फ राहुल पिता स्व. रवि यादव उम्र 18 वर्ष निवासी सिरगिट्टी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
07. हिमेश साहू उर्फ राहुल पिता मेघनाथ साहू उम्र 19 वर्ष निवासी चिंगराजपारा सुभाष चौक सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
08. दीपेन्द्र वर्मा पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी सड़क पारा मोपका, पुसके मोपका थाना सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.06.12सिरगिट्टी में दो मासूमों से दरिंदगी पर बवाल: आरोपी नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप, माताओं ने थानेदार समेत पुलिसकर्मियों पर लगाया संरक्षण देने और समझौते का दबाव बनाने का गंभीर आरोप, तीन पर सवाल मगर कार्रवाई सिर्फ एक ASI पर…
Uncategorized2026.06.11सिरगिट्टी में मासूम बच्चियों से दैहिक शोषण पर फूटा गुस्सा, पीड़िता की माँ का आरोप- थानेदार ने भगाया, आरोपी पक्ष को थाने में बैठाया, समझौते का बनाया दबाव; SSP ने लगाई फटकार, अलग FIR और दोबारा मेडिकल के आदेश से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…
Uncategorized2026.06.11माहौल में जाम, कार्रवाई बदनाम! रसूखदारों पर पर्दा, आम लोगों की फोटो वायरल… आबकारी की छापेमारी पर उठे सवाल, आखिर किसे बचाने में लगा है सिस्टम,माहौल रेस्टोरेंट के संचालक की भूमिका संदिग्ध?…
Uncategorized2026.06.11ऑनलाइन जमीन के नाम पर ऑफलाइन खेल..
पटवारी पर किसान से 20 हजार मांगने का आरोप, 10 हजार एडवांस लेकर नंबर किया ब्लैक… अब कलेक्टर से शिकायत, FIR नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी…
