
बिलासपुर,,,, बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में राखी के दिन हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है! तुर्काडीह के पास SDM के सरकारी वाहन ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए! हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ग्रामीणों ने तीन दिन बाद एक गैरेज में गाड़ी बनने के लिए छोड़ा गया था उसे खोज निकाला और थाने में सौंप दिया ……

जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 अगस्त को हुई, जब लोखड़ी से देवरी जा रहे सुमित सूर्यवंशी अपनी गर्भवती पत्नी हेमलता सूर्यवंशी और दो बच्चों के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे SDM के सरकारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चों को गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद आरोपी चालक गाड़ी सहित फरार हो गया,मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कई बार पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वाहन और चालक का कोई सुराग नहीं मिला। और चालक ने वाहन को बनने के लिए एक रिपेयरिंग की दुकान में छोड़ा हुआ था जिसे घटना के तीन दिन बाद ग्रामीणों ने खुद वाहन को ढूंढ निकाला और थाने में जमा करा दिया। मृतका के परिजनों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायलों के बेहतर इलाज की मांग की है। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है और FIR दर्ज करने व गिरफ्तारी पर जल्द निर्णय लेने की बात कही है…….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
