
रायपुर,,, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने इस साल स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने की पहल की है! बोर्ड ने राज्य की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाहों के मुख्य द्वार पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्देश दिया है! यह पहल देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है!वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने सभी से इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाने की अपील की है!

देश विरोधी तत्वों को देश छोड़ने की सलाह..
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि हमारा देश सूफी संतों और गंगा जमुनी तहजीब का देश है! जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर रहते हैं! उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म अपने मुल्क से मोहब्बत का पैगाम देता है!

इसलिए सभी को ध्वजारोहण कर देश के प्रति अपना प्रेम और कर्तव्य दिखाना चाहिए! उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग तिरंगा फहराने के खिलाफ हैं! वे देशभक्त नहीं, बल्कि देशद्रोही हैं! डॉ. राज ने ऐसे लोगों को भारत छोड़कर चले जाने की नसीहत दी!
नाननिहाद मुसलमानों से बचने की अपील..
डॉ. राज ने यह भी कहा कि भारत का मुसलमान अपने वतन से बेहद प्यार करता है! लेकिन कुछ नामनिहाद मुसलमानों की वजह से बाकि लोगों को भी शक की नजर से देखा जाता है! उन्होंने ऐसे तत्वों से दूर रहने की अपील की और कहा कि हमें मिलकर आजादी का पर्व मनाना है! ताकि देश की गंगा जमुनी तहजीब और आगे बढ़ सके! उन्होंने अपने संदेश का अंत “जय हिंद” के नारे के साथ किया!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 27, 2026मिठाई में मिलावट का खेल खेलने वालों, जरा संभल जाओ, दिवाली में खाद्य विभाग की तीसरी आंख खुल गई, होटल से फैक्ट्री तक बजेगा छापेमारी का बैंड, सैंपल की होगी लैब में धुलाई, गंदगी मिली तो मौके पर ही कार्रवाई की मिठाई बंटेगी
UncategorizedOctober 26, 2026दुर्गा दर्शन करने गए थे, विवाद का दर्शन करा आए, पंडाल के पास तकरार, फिर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, गोपी चौक में बवाल मचाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई, सिविल लाइन पुलिस का एक्शन…
UncategorizedOctober 26, 2026जमीन सरकारी, फिर भी बेचने की तैयारी, पट्टे की भूमि को बताने लगे अपनी जागीर, 20 एकड़ के सौदे में 45.21 लाख का खेल, रजिस्ट्री मांगने पर बहानेबाजी, राजस्व कोर्ट में केस फिर भी सौदेबाजी, सिविल लाइन पुलिस ने दबोचे दो खिलाड़ी…
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
