
बिलासपुर,,, नगर निगम की लापरवाही अब जानलेवा साबित हो सकती है! महापौर तक स्वीकार कर चुकी हैं! कि निगम ‘नींद में सोया’ है! लेकिन सवाल यह है! कि क्या निगम की नींद किसी हादसे के बाद ही टूटेगी? एमआईसी बैठक में अवैध होर्डिंग और पोस्टर हटाने के नियम बने, मगर अमला और अधिकारी दोनों ही कार्रवाई में नाकाम हैं!मुख्यमंत्री के आगमन से पहले भी शहर के कई चौक-चौराहों पर बांस-बल्ली में लटके खतरनाक होर्डिंग लहराते नजर आ रहे हैं! सत्यम चौक, मंदिर चौक, आदिवासी छात्रावास और राजेंद्र नगर चौक समेत कई जगह निगम की नाक के नीचे ये खतरे टंगे हैं!

राजस्व का नुकसान और सुरक्षा पर संकट
बिना अनुमति और मापदंड के लगाए जा रहे इन विज्ञापनों से न सिर्फ नगर निगम को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है! बल्कि राहगीरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है! ई-रिक्शा पर चारों तरफ फ्लेक्स बैनर लगाकर शहर में बेधड़क प्रचार करना नया ‘ट्रेंड’ बन गया है! न अनुमति, न चालक के पास लाइसेंस—यह मोटर वाहन अधिनियम का खुला उल्लंघन है! इसके बावजूद न परिवहन विभाग हरकत में है! न नगर निगम!

अमित कुमार की साख पर सवाल
नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार नियमों के सख्त पालन और स्वच्छ भारत अभियान में शहर को दूसरा स्थान दिलाने के लिए जाने जाते हैं! स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है! लेकिन अवैध होर्डिंग और ई-रिक्शा प्रचार पर कार्रवाई में सुस्ती उनके प्रशासन पर सवाल खड़े कर रही है! क्या इस बार भी कार्रवाई टल जाएगी या फिर शहर को अवैध प्रचार से छुटकारा मिलेगा?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
