
बिलासपुर,,, बिलासपुर में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस भवन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हाल ही में हुई प्रेस वार्ता का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने मतदाता सूची में हेराफेरी, चुनावी धोखाधड़ी और वोट चोरी के मामले उजागर किए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और पदाधिकारी शामिल हुए, जहां भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को लेकर जमकर आरोप लगाए गए…..

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने फर्जी वोटिंग और मतदाता सूची में हेराफेरी कर सत्ता हासिल की है। जिला कांग्रेस कमेटी का आरोप है कि जब इन मामलों पर चुनाव आयोग से सवाल किया जाता है, तो भाजपा जवाब देने लगती है, जो स्पष्ट रूप से सांठगांठ का संकेत देता है……
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उजागर किए गए तथ्य चुनाव आयोग और भाजपा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस मुद्दे पर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है और बिलासपुर कांग्रेस भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रही है….
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर फर्जी वोटिंग और चुनावी धोखाधड़ी पर रोक नहीं लगी, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सभी मौजूद रहे…..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
