
बिलासपुर,,,, जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव का 13 वर्षीय बच्चा चिनमय सूर्यवंशी बीते 10 दिनों से लापता है! वह 31 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था! लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है! परिजनों ने अगले दिन, यानी 1 अगस्त को रतनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी!

चिनमय की अचानक गुमशुदगी से परिजन और ग्रामीण बेहद चिंतित हैं! परिजनों को शक है! कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है! पुलिस द्वारा अब तक की गई तलाश के बावजूद बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिली है! ऐसे में परिवार खुद ही सक्रिय होकर हर संभव प्रयास कर रहा है!
बच्चे की तलाश के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में पोस्टर व पंपलेट बांटे जा रहे हैं! ग्रामीण वाहन चालकों की मदद से गाड़ियों पर चिनमय के पोस्टर चिपकाकर आसपास के इलाकों में खोज अभियान चला रहे हैं! सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से भी उसकी तस्वीर और जानकारी साझा की जा रही है!
इस बीच चिनमय के परिजनों ने उसकी सुरक्षित वापसी के लिए आम जनता से मदद की अपील की है! उन्होंने घोषणा की है! कि चिनमय के बारे में पुख्ता सूचना देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा! साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया है! कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी!
पुलिस ने भी आमजन से आग्रह किया है! कि यदि किसी को चिनमय से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो तुरंत रतनपुर थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन से संपर्क करें!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
