
बिलासपुर,,, इन दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना आम सी होती जा रही है! एक के बाद एक हर दिन एक नई घटना सामने आ रही हैं! बीती रात मोटरसाइकिल से खाना का पार्सल लेकर लौट रहे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे दो दोस्त पर अज्ञात युवकों ने रास्ता रोककर मारपीट करते हुए एक युवक को लहूलुहान कर दिया! मारपीट से घायल युवक थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई! जानकारी के अनुसार प्रार्थी आयुष राय मोपका निवासी अपने दोस्त दिवाकर यादव निवासी अशोक नगर के साथ रविवार सोमवार की दरम्यानी रात लगभग एक बजे के आसपास दोनों दोस्त अलग अलग मोटरसाइकिल में खाना लेने के लिए श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास एक होटल से खाना का पार्सल लेकर वापस अपने घर मोपका जाने के लिए शॉर्ट कट रास्ता अपनाते हुए टिकरापारा जलाराम मंदिर के पास पहुंचे थे! कि वहां पर कुछ चार पांच युवक इनको रोके और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे इसी बीच इन अज्ञात युवकों में एक युवक चाकू निकाला और दूसरा युवक कोई ठोस समान से आयुष के सिर में दो से तीन बार बार कर सिर को चोटिल कर दिया और घटना को अंजाम देकर ये सभी अज्ञात बदमाश युवक वहां से फरार हो गए! सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला कायम कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
