
बिलासपुर,,,, न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जहां भूमाफियाओं ने षड्यंत्रपूर्वक एक किसान की 1 एकड़ कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेज़ और आधार कार्ड के सहारे हड़प लिया! किसान राधेलाल गंधर्व, जो कि कांजीपानी का निवासी है! उन्होंने बताया कि उसने कभी अपनी जमीन किसी को बेची ही नहीं!!!

मामला तब खुला जब किसान ने किसान पेंशन योजना के लिए च्वाइस सेंटर से बी-1 निकाला, जिसमें उसकी जमीन किसी कौशल कुमार कश्यप के नाम दर्ज मिली! जब किसान ने पड़ताल की तो पता चला कि रवि कुमार इंदुवा नामक व्यक्ति ने फर्जी “आम मुख्तियार” बनाकर जमीन बेच दी!!!
सबसे हैरान करने वाली बात ये है! कि रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज़ में किसान का असली आधार नंबर (4264 3939 6250) मौजूद था! जबकि असली किसान राधेलाल का कहना है! कि उसने केवल जाती प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एक बार अपना आधार दिया था! अब सवाल ये है! कि एक ही आधार नंबर से दो आधार कार्ड कैसे जारी हुए सवाल ये है!!!
इससे साफ जाहिर होता है! कि जालसाजों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर, किसान के नाम का दुरुपयोग कर, आम मुख्तियार के जरिए जमीन की रजिस्ट्री और नामांतरण करवा लिया!!!
यह अकेला मामला नहीं है! बिलासपुर जिले में ऐसे कई केस पहले भी सामने आ चुके हैं! जहां फर्जी दस्तावेज़ और आम मुख्तियार के जरिए जमीनें हड़पी गईं! किसान ने इस पूरे मामले की शिकायत एसपी से की है! और जल्द ही आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होने की उम्मीद है!
यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और जालसाजों की मिलीभगत का जीता-जागता उदाहरण बन गई है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
