
बिलासपुर,,,, महाकाल के एक भक्त ने मौत हराकर जिंदगी की जंग जीत ली है! चाकू के 17 वार से लगभग मृत हो चुके युवक को सिम्स के डॉक्टरों एक नई जिंदगी दी है!

ज़िंदगी और मौत के बीच लटक रहे 19 वर्षीय युवक की कहानी सुनकर हर कोई सिहर उठेगा! घटना 31 जुलाई की है! चोरभट्टी के पास मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया! विवाद इतना बढ़ा कि युवक पर बेरहमी से 17 बार चाकू से वार किया गया! खून से लथपथ युवक को जब सिम्स लाया गया!

तब उसकी सांसें टूट-टूटकर चल रही थीं! छाती में गहरे घाव से फेफड़े फट चुके थे! हवा पूरे शरीर की त्वचा के नीचे फैल गई थी! और पेट के अंदरूनी हिस्से भी चाकू के वार से छलनी हो गए थे! एक पल की देरी उसकी जान ले सकती थी! तभी सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद तामकनंद और पीजी डॉक्टर गरिमा ने तुरंत ऑपरेशन शुरू किया! एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. भावना रायजादा, डॉ. शीतल, डॉ. प्राची और नर्सिंग स्टाफ की सिस्टर मीना ने जान की बाज़ी लगाकर साथ दिया! ऑपरेशन में डॉक्टरों ने कट चुकी आंत को जोड़ा, फटे डायफ्राम की मरम्मत की और फेफड़ों को फिर से सांस लेने लायक बनाया! कई घंटे की जद्दोजहद के बाद ऑपरेशन सफल रहा और मौत को मात देकर युवक ने फिर से आंखें खोलीं! आज वह पूरी तरह स्वस्थ है! और अपने घर लौट चुका है! और ज़िंदगी की दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
