
बिलासपुर,,,, नागोराव स्कूल के पास गाड़ी मोड़ने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया! गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का पूरे शहर में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा!

घटना 11 अगस्त की रात करीब 8 बजे हुई थी, जब मोपका निवासी प्रखर शर्मा अपने पिता उमेश शर्मा को मोटरसाइकिल से घर ले जा रहे थे! नागोराव स्कूल तिराहे के पास मोटरसाइकिल सवार सैफ खान उर्फ सैफू ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी! मामूली टक्कर पर सैफू ने गाली-गलौज शुरू कर दी! और अपने साथियों अरमान खान व अमन भौरे को बुलाकर पिता-पुत्र पर हाथ-मुक्का और धारदार हथियार से हमला कर दिया!

मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर टीम बनाकर घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को रायपुर रोड से गिरफ्तार किया! उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू बरामद किया गया!
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों — सैफ खान उर्फ सैफू (25), अरमान खान (19) और अमन भौरे (22) — का सड़कों पर जुलूस निकाला! इस दौरान पुलिस ने जनता को चेतावनी दी कि शहर में गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी!
पुलिस टीम में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर, सउनि कृष्ण कुमार यादव, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आरक्षक गोकुल जांगड़े, धीरेन्द्र तोमर, अमित सिंह, रत्नाकर सिंह राजपूत और धीरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
