
बिलासपुर,,, रतनपुर थाना क्षेत्र के सिद्धि विनायक मंदिर के पास मंगलवार को तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने तीन गायों को बेरहमी से कुचल दिया! हादसा इतना भीषण था! कि एक गाय स्कॉर्पियो के नीचे बुरी तरह फँस गई! जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं! घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन चालक को रोका!सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर मवेशियों की मौजूदगी के बावजूद स्कॉर्पियो चालक ने गति कम नहीं की! जिसके चलते यह दर्दनाक घटना हुई! हादसे के बाद घायल गायों का इलाज कराने के लिए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई! जबकि फँसी हुई गाय को निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी!
स्थानीय लोगों का कहना है!

कि सड़क किनारे मवेशियों का खुले में घूमना आम बात हो गई है! पशुपालकों की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता के कारण आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं हो रही हैं! जिनमें मवेशियों की जान जा रही है! ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है! कि सड़क पर घूमते मवेशियों की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
