
बिलासपुर,,, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान चार छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया! गिरफ्तार छात्रों में सार्थक मिश्रा, सुदीप शर्मा, अवनीत पांडे और शुभम जायसवाल शामिल हैं! सभी छात्र NSUI संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं!

जानकारी के अनुसार, ये छात्र मुख्यमंत्री को छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन देने पहुंचे थे! जैसे ही वे मुख्यमंत्री के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे! मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया! पुलिस का कहना है! कि मौके पर किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा में बाधा न हो, इसके लिए धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई!
कोनी थाना पुलिस ने चारों छात्रों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और उन्हें जेल भेज दिया! इस घटना के बाद छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है! और पुलिस कार्रवाई की निंदा की है! वहीं, पुलिस का कहना है! कि यह कार्रवाई केवल सुरक्षा कारणों से की गई है! ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
